Skip to main content

ताजा खबर

विराट और धोनी के इस प्यारे VIDEO को देख बन जाएगा आपका दिन, CSK vs RCB मैच के बाद दिखा ऐसा नजारा

MS Dhoni & Virat Kohli (Photo Source: X)
MS Dhoni Virat Kohli Photo Source X

आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने थी। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने CSK को 50 रनों से मात देकर इतिहास रच दिया। टीम ने पूरे 17 साल बाद चेन्नई को उनके होमग्राउंड चेपॉक पर हराया है।

इस बीच, मैच के बाद एमएस धोनी और विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि RCB की जीत से ज्यादा दोनों का ब्रोमांस सुर्खियां बटोर रहा है।

धोनी और विराट के ब्रोमांस ने बटोरीं सुर्खियां

चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद एमएस धोनी ने विराट कोहली को बड़े प्यार से गले लगाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो 28 मार्च को रात में देखते ही देखते वायरल हो गई। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों दिग्गजों का एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। CSK ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “This bond goes beyond the 22 yards!”

यहां देखें वीडियो-

विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर धोनी ने बोली यह बात

धोनी ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान बताया,

“शुरू से ही मेरे और विराट के बीच, वह ऐसा खिलाड़ी था जो योगदान देना चाहता था। वह कभी भी 40 या 60 रन से खुश नहीं होता था; वह 100 रन बनाना चाहता था और अंत तक नॉट आउट रहना चाहता था। इसलिए, वह भूख शुरू से ही थी। जिस तरह से उसने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया और प्रदर्शन करने की उसकी इच्छाशक्ति ने उसे आगे बढ़ाया। उसने अपनी फिटनेस का स्तर बढ़ाया और हमेशा मैदान पर मौजूद रहता था। इसलिए वह हमेशा ऐसा ही था। वह आकर बात करता था, ‘मैं अब क्या कर सकता था? मैं यह कर सकता था’। हमने बहुत सारी बातचीत की और इससे हम वास्तव में खुल गए। उस समय यह एक कप्तान और एक नए खिलाड़ी की तरह था। एक बार जब आप बातचीत करते हैं, तो आप दोस्त बन जाते हैं। लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि आपके पास एक सीनियर और एक जूनियर के बीच एक लाइन है, लेकिन हम अभी भी दोस्त हैं। अब हमारे बीच एक अच्छा रिलेशन है,”

আরো ताजा खबर

आशीष नेहरा को लेकर ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे उनकी एक सलाह ने बदल दी पंत की जिंदगी

Rishabh Pant (Pic Source-X)आईपीएल में आशीष नेहरा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। गुजरात टाइटंस के कोच के तौर पर उनकी भूमिका की काफी तारीफ हो रही है। इन सबके...

8 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

MI vs RCB (Pic Source-X)1) IPL 2025: आईपीएल में बेंगलुरू ने मुंबई को मुंबई में 10 साल बाद 12 रनों से हराया, पढ़ें मैच का हाल IPL 2025, MI vs...

IPL 2025: आईपीएल में बेंगलुरू ने मुंबई को मुंबई में 10 साल बाद 12 रनों से हराया, पढ़ें मैच का हाल 

MI vs RCB (Image Credit- Twitter X) IPL 2025, MI vs RCB: आईपीएल में आज 7 अप्रैल, सोमवार को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 20वां मैच खेला...

MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

RCB (Pic Source-X) आज यानी 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस...