BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

वह मिलिटेंट जैसे कोच हैं…, KKR के पूर्व खिलाड़ी ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित पर लगाए गंभीर आरोप

Chandrakant Pandit and David Wiese

चंद्रकांत पंडित को 2022 में ब्रेंडन मैकुलम की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। घरेलू क्रिकेट में चंद्रकात पंडित का कार्यकाल शानदार रहा था। उनके नेतृत्व में पहले मुंबई (2016-17), फिर विदर्भ (2018-19, 2019-20) और उसके बाद मध्य प्रदेश (2021-22) ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। अब केकेआर उनके मार्गदर्शन में आईपीएल का तीसरा खिताब जीतना चाहती है।

हालांकि, पिछले सीजन दो बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही और अंकतालिका में सातवें स्थान पर रही। इस बीच टीम के पूर्व खिलाड़ी डेविड विज ने चंद्रकांत पंडित को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पंडित को कुछ खास तरीके से काम करना पसंद था, जो खिलाड़ियों को रास नहीं आता था।

कुछ ऐसी चीजें थीं, जिससे खिलाड़ी खुश नहीं थे- डेविड विज

डेविड विज ने सैम केर द्वारा आयोजित पॉडकास्ट पर कहा, टीम में पर्दे के पीछे कुछ चीजें चल रही थीं। कुछ चीजें ऐसी हो रही थीं, जिससे खिलाड़ी खुश नहीं थे। एक नये कोच आए थे और वह चीजों को एक निश्चित तरीके से करना पसंद करते थे। यह खिलाड़ियों को रास नहीं आता था।

उन्होंने बताया कि चेंजिंग रूप में खिलाड़ी पंडित के कुछ फैसलों से निराश थे। एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में, वे कभी-कभी ठीक से नहीं बैठते हैं। वह मिलिटेंट जैसे कोच हैं, जो सख्त और अनुशासनप्रिय होते हैं। जो विदेशी खिलाड़ी पूरी दुनिया में खेल चुके हैं, उन्हें किसी को आकर यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें कैसे व्यवहार करना है, क्या पहनना है और क्या करना है। मैं इससे शांत था, लेकिन मुझसे भी ज्यादा जिद्दी खिलाड़ी थे।

आईपीएल के 17वें सीजन में केकेआर को अपने मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रनों से रोमांचक जीत मिली। आंद्रे रसेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Exit mobile version