BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

वर्ल्ड कप 2023 का प्रोमो जारी होने के बाद भारत पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी कप्तान कहा- आप उनसे अच्छी चीजों की उम्मीद…

#image_title

World Cup Promo 2023 (Image Credit- Twitter)

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का प्रोमो आईसीसी द्वारा रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं इस वर्ल्ड कप प्रोमो वीडियो में पिछले वर्ल्ड कप की कुछ झलकियां शामिल हैं। बता दें कि वीडियो में 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी द्वारा मारा गया आईकाॅनिक सिक्स भी शामिल है।

साथ ही बता दें कि 2.13 मिनट के इस प्रोमो वीडियो में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है और वीडियो के लास्ट में वह वर्ल्ड कप ट्राॅफी के साथ खड़े हुए भी नजर आए हैं। इसके अलावा इस प्रोमी वीडियो में जोंटी रोड्स, इयोन माॅर्गन, मुथैया मुरलीधरण जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आए हैं।

हालांकि, वर्ल्ड कप के प्रोमो वीडियो के जारी होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट फैंस ने इस पर नाराजगी जताई थी। 1992 वर्ल्ड कप चैंपियन पाकिस्तान और बाबर आजम की इस प्रोमो में कोई वीडियो क्लिप ना होने पर इसे पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ‘जोक’ करार दिया था। तो वहीं अब इस प्रोमो पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने भड़कते हुए एक और बड़ा बयान दिया है।

वर्ल्ड कप प्रोमो वीडियो पर नाराज हुआ ये पूर्व पाक कप्तान

बता कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के प्रोमो वीडियो को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने नादिर अली के पाॅडकास्ट पर जमकर भड़ास निकाली है। बट ने कहा- मैं इस वीडियो के जारी होने के बाद बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। आप उनसे और क्या उम्मीद करते हैं। आप उनसे अच्छी चीजों की उम्मीद ही क्यों करते हैं। उन्होंने इस प्रोमो में क्या अच्छा किया है।

बट ने आगे कहा- आप ऐसी चीजें होने पर खुद को दुख क्यों पहुंचाते हैं, और अंत में इन बातों पर इतनी चर्चा होती है। लेकिन जो आदमी ये करता है कि वह सोचता है कि यह सही जगह पर है। लेकिन हमें उन्हें (भारत) महत्व नहीं देना चाहिए और उन चीजों से हमें परेशान नहीं होना चाहिए।

History will be written and dreams will be realised at the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 🏆

All it takes is just one day ✨ pic.twitter.com/G5J0Fyzw0Z

— ICC (@ICC) July 20, 2023

Exit mobile version