BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

रिपोर्ट: दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने पार्टी में की महिला से बदतमीजी, फ्रेंचाइजी ने उठाया सख्त कदम

#image_title

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी पार्टी में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के बाद टीम ने अपने खिलाड़ियों के लिए कठोर आचार संहिता लगाने का फैसला किया है। बता दें, यह हादसा तब हुआ जब फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद एक पार्टी का आयोजन किया था। मैनेजमेंट ने इस चीज पर ध्यान दिया और उसके बाद कुछ महत्वपूर्ण नियमों को लागू किया है।

इन नियमों के मुताबिक कोई भी बाहरी आदमी किसी भी खिलाड़ी के कमरे में बिना पूछे अंदर नहीं जा सकता। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि भविष्य में किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई गलत व्यवहार ना किया जाए। इस अचार संहिता के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी रात 10 बजे के बाद अपने जानने वालों को अपने कमरे में नहीं ला सकता। अगर किसी ने भी इन नियमों को तोड़ा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इन नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड को टीम के साथ ट्रैवल कर सकता हैं। हालांकि उनका पूरा खर्चा खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ ही देंगे। यही नहीं उनको यह बात फ्रेंचाइजी अधिकारियों को पहले ही बतानी होगी।

नियमों का पालन करना होगा बेहद जरूरी

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आचार संहिता में लिखा है कि, ‘अब कोई भी खिलाड़ी अपने जानने वालों को अपने कमरे में रात के 10 बजे के बाद नहीं ला सकता। अगर उन्हें उनके साथ समय बिताना है तो वो टीम होटल के रेस्टोरेंट या कॉफी शॉप में बिता सकते हैं। यही नहीं अगर किसी भी खिलाड़ी को कहीं भी बाहर निकलना है तो उन्हें फ्रेंचाइजी के अधिकारियों को पहले बताना होगा। अगर खिलाड़ी किसी भी तरीके का नियम तोड़ते हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है और साथ ही उनका अनुबंध भी खत्म हो सकता है।’

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन इतनी अच्छी तरह से शुरू नहीं हुआ था। उनको अपने शुरुआती 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को। अब उनका अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। दोनों ही टीमों के लिए अब यहां से लगातार मुकाबले जीतना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version