Skip to main content

ताजा खबर

रिटायरमेंट के बाद भी धोनी के हेलीकाॅप्टर शाॅट में दिखा पुराना दमखम, IPL से पहले खेला बेहतरीन शाॅट, देखें वीडियो

रिटायरमेंट के बाद भी धोनी के हेलीकाॅप्टर शाॅट में दिखा पुराना दमखम, IPL से पहले खेला बेहतरीन शाॅट, देखें वीडियो

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी, एकदम पुराने अंदाज में नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर धोनी की एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में धोनी पांच की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के एक प्रैक्टिस सेशन में मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर उन्होंने मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने वाले, मथीशा पाथिराना द्वारा फेंकी गई एक बेहतरीन याॅर्कर गेंद पर शाॅट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने इस याॅर्कर गेंद पर एक बेहतरीन हेलीकाॅप्टर शाॅट खेला, जो सीधा छक्के के लिए गया। इस वीडियो को देख इंडियन क्रिकेट फैंस के मन में विंटेज धोनी की तस्वीर सामने आ गई।

साथ ही धोनी द्वारा शानदार शाॅट खेलने की वीडियो को खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सीएसके ने कैप्शन में लिखा- 7 ऑन लूप

देखें सीएसके द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

दूसरी ओर, बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। तो वहीं, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने मैच में, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 23 मार्च को चेपाॅक में खेला जाएगा।

IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फुल स्क्वाॅड

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल।

আরো ताजा खबर

8 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

MI vs RCB (Pic Source-X)1) IPL 2025: आईपीएल में बेंगलुरू ने मुंबई को मुंबई में 10 साल बाद 12 रनों से हराया, पढ़ें मैच का हाल IPL 2025, MI vs...

IPL 2025: आईपीएल में बेंगलुरू ने मुंबई को मुंबई में 10 साल बाद 12 रनों से हराया, पढ़ें मैच का हाल 

MI vs RCB (Image Credit- Twitter X) IPL 2025, MI vs RCB: आईपीएल में आज 7 अप्रैल, सोमवार को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 20वां मैच खेला...

MI vs RCB, Top 10 Memes: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

RCB (Pic Source-X) आज यानी 7 अप्रैल को आईपीएल 2025 का शानदार मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस...

IPL 2025 Points Table: MI को हराकर इस पायदान पर पहुंची RCB, देखें अन्य टीमों का हाल

MI vs RCB (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल...