Skip to main content

ताजा खबर

रांची की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए माही, फैंस को नहीं दिया भाव! इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। रिटायरमेंट के बाद भी फैंस के बीच धोनी का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं इन दिनों धोनी का इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि धोनी का ये वीडियो रांची का बताया जा रहा है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस धोनी के रांची स्थित फार्महाउस के बाहर एकठ्ठा हो जाते हैं। फैंस धोनी का इंतजार कर ही रहे होते हैं, लेकिन धोनी अपनी बाइक पर सवार होकर, बिना रूके सीधे अपने फार्महाउस में अंदर की ओर चले जाते हैं।

तो वहीं फैंस इस दौरान धोनी को काफी सर सर सर कहते हुए रूककर फोटो खिंचाने के लिए कहते हैं, लेकिन धोनी अपना सर ना में हिलाते हुए, फार्महाउस में भीतर की ओर चले जाते हैं। इसके बाद गेटमैन फार्महाउस के गेट को बंद कर लेता है।

देखें महेंद्र सिंह धोनी की ये वायरल वीडियो

We all know MSD’s Love for Bikes and got the Glimpse of Him Riding Bike in Ranchi ❤️ pic.twitter.com/hAgESvKqLz

— Sulinder MI (@Sulinder45) August 17, 2023

MS Dhoni आईपीएल 2023 में खेलते हुए आएंगे नजर:

दूसरी ओर आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो वह साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में साल 2023 का रिकाॅर्ड पांचवी बार चैंपियन भी बनाया है। साथ ही आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि वह एक और सीजन चेन्नई के लिए खेलना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘वह हमारे टेस्ट कप्तान भी बन सकते हैं’ Ireland दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभालने वाले Jasprit Bumrah को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान 

আরো ताजा खबर

निर्विरोध IPL चेयरमैन चुने जा सकते हैं अरुण धूमल, बीसीसीआई की 29 सितंबर को बेंगलुरू में होने वाली है AGM

Arun Dhumal (Image Credit- Twitter X)आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों की खबरों के बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 29 सितंबर, रविवार को बेंगलुरू में वार्षिक...

Cricket Highlights of 28 September 2024: आज के दिन की टॉप न्यूज और सोशल ट्रेंड

Nicholas Pooran & Prabhat Jaysuriya (Photo Source: X/Twitter)28 सितंबर 2024 की क्रिकेट हाइलाइट्स: Today’s Top News: आज के टॉप क्रिकेट न्यूज टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे हार्दिक...

इसके बारे में पता नहीं है कि कानपुर टेस्ट के खेल के तीसरे और चौथे दिन पिच किसके लिए मददगार साबित होगी: नजमुल हसन शांतो

Najmul Hasan Shanto (Pic Source-X)टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में शुरू हो चुका है। हालांकि बारिश की वजह से अभी तक इस मैच में सिर्फ 35...

IPL 2025: आईपीएल खेलने वाले प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश, जय शाह ने की ऐतिहासिक घोषणा

IPL (Image Credit- Twitter X)IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों...