BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

‘ये World Over Rate Championship…’- ICC ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के काटे अंक, भड़के फैंस ने लगाई फटकार

‘ये वर्ल्ड ओवर रेट चैंपियनशिप…’- ICC ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के काटे अंक, भड़के फैंस ने लगाई फटकार

‘ये वर्ल्ड ओवर रेट चैंपियनशिप…’- ICC ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के काटे अंक, भड़के फैंस ने लगाई फटकार

ENG vs AUS (Photo Source: Twitter)

एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 384 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया 334 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 49 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के जीत के साथ दोनों टीमों के बीच सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का अंत तो शानदार अंदाज में हुआ लेकिन दोनों ही टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान झेलना पड़ गया। एशेज सीरीज के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के अंक काट लिए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका

आईसीसी स्लो ओवर रेट नियम को लेकर काफी ज्यादा सख्त है। नियम का उल्लंघन करने पर आईसीसी टीमों के ऊपर जुर्माना तक ठोक देती है। एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को ही (28 अंक) मिले थे। लेकिन स्लो ओवर रेट के चलते ही आईसीसी ने इंग्लैंड टीम के (19 पॉइंट) और ऑस्ट्रेलिया के (10 पॉइंट) काट लिए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मात्र हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में तय समय के अनुसार खेल पूरा किया था।

वहीं उन्होंने दो, नौ, तीन और पांच पॉइंट्स अन्य टेस्ट मैचों में गंवाए। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 10 पॉइंट मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान गंवाए, जो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। स्लो-ओवर रेट नियम के कारण अंक कटने के बाद ऑस्ट्रेलिया 30 PCT प्रतिशत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में तीसरे और इंग्लैंड सिर्फ 15 PCT प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है।

यह भी पढ़े- Ashes 2023: जो हुआ उसे भूल जाते हैं, हम विरोधी टीम के साथ बीयर जरूर पिएंगे: ब्रैंडन मैकुलम

भारत और पाकिस्तान को हुआ फायदा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अंक कटने से भारत और पाकिस्तान को फायदा हुआ है। पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती। 100 PCT प्रतिशत के साथ पाकिस्तान पहले पायदान पर है। वहीं भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती, भारत 66.67 PCT प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

Huge blow to @cricketcomau & @englandcricket’s dreams to qualify for the #WTC25 Final as they received 10 & 19 penalty points respectively. This is an even more massive dent to #EnglandCricket because their tough away tours waiting.
England away tours – Ind, NZ, Pak.@ICC#WTC pic.twitter.com/OzaxAteBGl

— Mayank Kumar 🇮🇳 (@kumar_explorer) August 2, 2023

England and Australia shouldn’t care about the #WTC25. They’ve given their best during the Ashes and that’s what people are willing to see. Let India play the WTC and get hyped over. Cut off the points no one cares. Total bs this.#Ashes pic.twitter.com/OvRxEsmOko

— Ariyan Rishad (@ariyvnine) August 2, 2023

PCB’s latest tweet on the World Test Championship table shows we’re in it to win it. Pakistan Zindabad 🇵🇰💚 #WTC25

— Farid Khan (@_FaridKhan) August 2, 2023

#Ashes
This is going to be badly hurting for both Eng & Aus in the later part of the #WTC25 pic.twitter.com/IvF3huzPLU

— Nishant Verma / Steve Smith fan ❤️🌍 (@NikSmudge) August 2, 2023

ICC is one of the worst governing body for sports in the world.#Ashes #WTC25 https://t.co/5YfaxU9xTo

— क्रिकेट एक्सपर्ट (@Slog_Sweep_) August 2, 2023

Points over respect , looks like its again Ind vs Australia in #WTC25 Final #Ashes2023 @BCCI @CricketAus pic.twitter.com/mV9OlETqgM

— Ajinkya Paradkar (@Ajinkyaa_23) August 2, 2023

While deducting WTC points seem to be a meaningful penalty but this doesn’t really solve the issue . Does it?
Not happy with Australia and England lingering down …not fair …a bit too harsh
Deduct the points when the match ends in a draw / Deliberate tactical delays #WTC25

— Ekantt (@ekantt) August 3, 2023

ICC also experimenting with #WTC25 like me 🤝🤝

— Rahul Dravid (@Rahul_Dravid__) August 3, 2023

This is what WTC table looks like after England and Australia are penalised for slow over rate.
England suffered 19 points loss and Australia 10 points loss for the overs.
Will this play a big role for this cycle?#WTC25 pic.twitter.com/alvtAJkxFo

— CricPulse (@CricPulse_Press) August 3, 2023

Pakistan and India extend their gap at the top of the #WTC25 standings following #Ashes sanctions to England and Australia.

— Abdul basit (@honeybasit18) August 3, 2023

Exactly. Nowhere have they explained it. Even a formula? #SlowOverRate #PointDeduction #WTC25 https://t.co/22y431X8zC

— Chandan (@Chandan3) August 3, 2023

It’s becoming the World Over Rate Championship

— Bill Bailey (@charleydog1) August 3, 2023

What a waste of time to play 5 match series around 2 months with a lot of passion and hardwork to qualify for WTC but at last what they achieved loss of points on the basis of over ratted what a waste points system this is what a comedy 🫡🫡🫡

— kanna (@kannar852) August 3, 2023

Exit mobile version