BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

यहां देखें एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वालों की लिस्ट, रोहित शर्मा का नाम भी है शामिल

#image_title

Indian cricketer Rohit Sharma (Getty Images)

एशिया कप ((Asia Cup) का 16वां संस्करण कल यानी 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं बहुप्रतीक्षित भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भारत ने सबसे अधिक बार (7) एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने की बात करें तो दो भारतीय कप्तान इस लिस्ट में शामिल हैं। वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

इस आर्टिकल में ऐसे ही चार कप्तानों की चर्चा करेंगे, जिन्होंने एशिया कप में अब तक कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत दर्ज की है। आइए देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत (Most wins as Captain in Asia Cup)

एमएस धोनी (MS Dhoni)-

इस लिस्ट में शीर्ष पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम है, जिनके नाम सबसे अधिक जीत दर्ज है। एशिया कप में बतौर कप्तान धोनी ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। 2016 में भारत ने धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीता था।

अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) –

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 1997 में श्रीलंकाई टीम को चैंपियन बनाया था। उनके नाम बतौर कप्तान 9 जीत दर्ज है।

मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) –

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक बतौर कप्तान सबसे अधिक जीत के मामले में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 7 मुकाबलों में कप्तान के रूप जीत हासिल की है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)-

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उन्होंने एशिया कप में कप्तान के रूप में अब तक 7 जीत दर्ज की है। आगामी संस्करण में ये आंकड़ा बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें-  Asia Cup 2023, PAK vs NEP Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

Exit mobile version