BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी से नाराज है Jasprit Bumrah..! इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दी ऐसी बात

मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी से नाराज है Jasprit Bumrah इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिख दी ऐसी बात

#image_title

Jasprit Bumrah Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

Jasprit Bumrah: ICC ODI World Cup 2023 के बाद से फैंस का सारा ध्यान आईपीएल 2024 में लगा हुआ है। 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात टाइटंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या शामिल थे। लेकिन फिर थोड़े देर बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में ट्रेड होने की खबर सामने आई।

जिसने फैंस के बीच काफी ज्यादा रोमांच पैदा कर दिया। हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में ट्रेड होने के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। बुमराह की स्टोरी को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में वापस आने से नाराज है।

चुप्पी सही जवाब होती है- Jasprit Bumrah

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाई और भारत टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। भारत की हार के बाद खिलाड़ियों समेत पूरा देश काफी दुखी था। वर्ल्ड कप 2023 के बाद बुमराह ने पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी चीज शेयर की है। जो वर्ल्ड कप 2023 से भी जुड़ा हुआ हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी !#JaspritBumrah #India #Cricket #BCCI #CricTrackerHindi pic.twitter.com/gm7cSpUlTP

— CricTracker Hindi (@ct_hindi) November 28, 2023

जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा हुआ- ‘कभी-कभी चुप्पी भी सही जवाब होती है।’ जसप्रीत बुमराह की इस स्टोरी के बाद फैंस असमंजस में पड़ गए हैं कि यह आखिर किस चीज को लेकर है। बुमराह की यह स्टोरी उनके किसी और आईपीएल फ्रेंचाइजी में ट्रेड होने की खबर को भी हवा दे रही है। बुमराह रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने ICC को दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का ऑफर

सोशल मीडिया पर कुछ लोग साथ में ये अफवाहें भी फैला रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन असलियत यह है कि जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को कभी फॉलो किया ही नहीं था। बुमराह अभी भी उतने लोगों को फॉलो कर रहे हैं जितने लोग को वो पिछले हफ्ते कर रहे थे।

Exit mobile version