BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

फैन को ऑटोग्राफ ना देना महेंद्र सिंह धोनी को पड़ गया भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

#image_title

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी एक फैन को ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और पूर्व कप्तान की भी तमाम लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी से उनकी एक फैन ने अपने हाथ पर ऑटोग्राफ मांगा जिसके बाद धोनी को यह कहते हुए सुना कि, ‘हाथ में नहीं देते हैं ऑटोग्राफ।’ बाकी सब को धोनी ऑटोग्राफ दे रहे हैं लेकिन अपनी एक फैन को उन्होंने बिल्कुल ही मना कर दिया।

यह रही वीडियो:

Being @msdhoni was never easy , is still not easy and won’t ever be easy.

We झारखंडी are so proud to possess one of the most beautiful men in the world. #Dhoni #MSDhoni𓃵 @BCCI @BCCIdomestic @cricketjsca @CricCrazyJohns @mufaddal_vohra pic.twitter.com/4Mm4ZAbZxh

— KunalSarangi (@KunalSarangi) January 12, 2024

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। यही नहीं उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी भी की है और विकेटकीपिंग भी। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की भी लिस्ट में शामिल है। भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन तमाम फैंस उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम में जरूर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी और फाइनल में उन्होंने गुजरात टाइटंस को हराया था। महेंद्र सिंह धोनी ने इस टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी की थी और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन भी बनाए थे।

अब तमाम लोग इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना यह है कि आगामी संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कैसा प्रदर्शन करते हैं? अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई विकेटकीपर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है लेकिन धोनी जैसी विकेटकीपिंग किसी भी खिलाड़ी ने अभी तक नहीं की है। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

Exit mobile version