BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

‘दिल जश्न-जश्न बोले…’- World Cup 2023 का Anthem हुआ जारी, फैंस को जोश से भर देगी रणवीर सिंह की Energy..

‘दिल जश्न-जश्न बोले…’- World Cup 2023 का Anthem हुआ जारी, फैंस को जोश से भर देगी रणवीर सिंह की Energy..

#image_title

Ranveer Singh World Cup 2023 (Photo Source: YouTube/ICC)

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023, 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पिछला वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता था, जब टूर्नामेंट भारत में आयोजित हुआ था।

इतने सालों बाद जब वर्ल्ड कप (World Cup 2023) वापस से भारत में आयोजित हो रहा है, तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब अपने नाम करना चाहेगी। इसी बीच आईसीसी द्वारा वर्ल्ड कप (World Cup 2023) 2023 का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

World Cup 2023 के Official Anthem में रणवीर सिंह आए नजर

वर्ल्ड कप 2023 के Official Anthem में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। इस Anthem का नाम दिल जश्न बोले हैं जिसका म्यूजिक बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने दिया है। साथ ही इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा जो कोरियोग्राफर है, वह भी नजर आ रही है। वर्ल्ड कप 2023 का यह Anthem फैंस को जोश से भर देने वाला है।

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़े- World Cup 2023 के लिए तैयार Eden Gardens का मैदान, नए लुक का वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा टीम इंडिया का पहला मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेपॉक में खेला जाएगा। वहीं फिर टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका को मात देकर ट्रॉफी अफने नाम की है। टीम वर्ल्ड कप 2023 में भी अपना शानदार खेल जारी रखते हुए नजर आएगी।

Exit mobile version