BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छोड़े लड्डू जैसे कैच, सोशल मीडिया पर उड़ी टीम इंडिया की खिल्ली

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने छोड़े लड्डू जैसे कैच, सोशल मीडिया पर उड़ी टीम इंडिया की खिल्ली

#image_title

Ind vs Nepal (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और नेपाल के बीच एशिया कप 2023 का पांचवा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। बता दें, भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि भारतीय टीम ने शुरुआती 5 ओवर में ही नेपाल के दोनों ओपनर के तीन कैच छोड़ दिए। मुकाबले के पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल को काफी अच्छी गेंद फेंकी जो नेपाल टीम के बल्लेबाज के बल्ले से लगकर सीधा पहली स्लिप की ओर गई जहां श्रेयस अय्यर फील्डिंग कर रहे थे।

इस गेंद को काफी आसानी से पकड़ा जा सकता था लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस कैच को छोड़ दिया। भारतीय टीम को पहली सफलता पहले ओवर में ही मिल सकती थी हालांकि श्रेयस अय्यर ने इस मौके को पूरी तरह से छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने आसिफ शेख को एक बेहतरीन गेंद फेंकी। आसिफ शेख ने इस पर कड़ा प्रहार करना चाहा लेकिन गेंद कवर पॉइंट की ओर गई जहां विराट कोहली खड़े हुए थे। यह भी काफी आसान कैच था और विराट कोहली ने इस कैच को छोड़ दिया।

इसके बाद मुकाबले के पांचवें ओवर में मोहम्मद शमी ने कुशल भुर्तेल को एक गेंद फेंकी जो बल्लेबाज के बल्ले से लगकर सीधा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के पास गई। यह कैच भी काफी आसान था लेकिन किशन ने इसको भी छोड़ दिया। इस गेंद पर नेपाल को चार रन मिले।

भारतीय टीम की खराब फील्डिंग को देख तमाम फैंस सोशल मीडिया पर हुए नाराज:

That Ishan kishan drop catch heats me from top to bottom

— Adhithya Srinivasan (@adhisrini87) September 4, 2023

You can’t blame bowlers, when you drop practice like catches#indvsNep #Kohli #IshanKishan #Shreyas #AsiaCup2023

— RAJA (@HAVERKEY) September 4, 2023

https://twitter.com/ijanzaib/status/1698636755178586457?s=20

Lagta hai Indian Team Pakistan se kuch jayada hei motivate ho gayi. Catches drop karne lagi. #IndvsNep #AsiaCup2023

— Saurabh (@thunderbygod13) September 4, 2023

Model banke reh gya hai kohli

— Anany Sharma (@AnanyaS84497834) September 4, 2023

Virat Kohli dropping an easy catch vs Nepal. He takes 1 amazing catch and drops 2 easy catches. Take easy catches and leave hard bro please 😭. Wc haar jayenge aise tho.
–> Fielders dropping easy catches nightmare for Rohit Sharma.#INDvsNEP pic.twitter.com/xKnGhJ72xn

— Bala⁴⁵Rohit (@bala45_rohit) September 4, 2023

Two simple chances have been put down by Shreyas Iyer and Virat Kohli in the first two overs
. #INDvNEP #INDvPAK #AsiaCup #AsiaCup2023 #AsiaCup23#BrandedFeatures                       #BabarAzam #INDvPAK #Pakistan #AsiaCup 👀 #AsiaCup2023 pic.twitter.com/c228WCPNnk

— 3rd umpire (@Mahesh9999755) September 4, 2023

Virat Kohli and Shreyas Iyer dropped two catches of Nepal’s openers in the first two overs 🤔👀#INDvNEP pic.twitter.com/zhe8Ce8wvF

— Tanveer Hassan (@tanveercric56) September 4, 2023

People question fitness of Rohit Sharma but i see Virat Kohli dropping easy catches more often than not 😭😭 pic.twitter.com/7xr5TDItmI

— ANSHUMAN🚩 (@AvengerReturns) September 4, 2023

Catch drop by virat kohli

Kohli be like : #IndvsNep pic.twitter.com/vegwob9Sud

— Oye bunny (@oye_bunny_07) September 4, 2023

Most catches dropped for Indian team in last 5 years –

Virat Kohli – 27
Shreyas Iyer -11
Arshdeep Singh – 9
Kl Rahul – 6
Md Shami – 5

— time square 2🇮🇳 (@time__square) September 4, 2023

Catch to drop hona hi tha Kohli bhai🥲#IndvsNep #AsiaCup2023 pic.twitter.com/RrRzP3iHlK

— Third Umpire 🕵️ (@Coolkeshav1212) September 4, 2023

Aaj Pakistan ki Fielding ko bhi Fail kar doge kya???
Mzaak Bana Rakha hai.#indvsNep #NEPvIND #AsiaCup2023 #AsiaCup23 #AsiaCup #ViratKohli #RohitSharma #BCCI #IndiaVsNepal #IndianCricket #Cricket pic.twitter.com/TEvt8VVFfK

— Chhote_Panditt (@Chhote_Panditt) September 4, 2023

बता दें, एशिया कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में नेपाल टीम को पाकिस्तान के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान ने उनको 238 रनों से हराया था। वहीं भारतीय टीम का एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया।

अब जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सुपर 4 के लिए क्वालीफाई हो जाएगी। भारतीय टीम की बात की जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने की वजह से उन्हें एक अंक मिला है जबकि नेपाल का खाता अभी तक नहीं खुला है।

Exit mobile version