
Rohit Sharma (Image Credit-Instagram)
IPL की सबसे सफल टीमों की जब भी लिस्ट बनेगी, तो उसमें मुंबई इंडियंस टीम का नाम टॉप पर आएगा। वहीं MI टीम की सफलता का काफी श्रेय रोहित शर्मा को जाता है, जिनकी कप्तानी में टीम कई बार चैंपियन बनी थी। अब टीम ने खास मौके पर हिटमैन के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
कितने खिताब जीते हैं मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में
कई सालों तक रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे, इस दौरान हिटमैन की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार रही। वहीं MI टीम ने रोहित की कप्तानी के अंडर कुल 5 बार IPL का खिताब जीता था, लेकिन फिर अचानक साल 2024 में उनको कप्तानी से हटा दिया गया था और रोहित की जगह MI का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया था।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के लिए खास पोस्ट किया शेयर
*मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर खास पोस्ट शेयर किया गया है।
*पोस्ट मे शामिल है रोहित की Animated तस्वीर, साथ ही उनके पास रखी है IPL की 5 ट्रॉफी।
*कैप्शन लिखा-14 साल पहले मुंबई के लड़के ने हिटमैन बनने के लिए MI से यात्रा शुरू की थी।
*कैप्शन में आगे लिखा-इसी दिन 2011 में रोहित शर्मा ने ब्लू एंड गोल्ड में अपना डेब्यू किया था।
रोहित के लिए मुंबई इंडियंस टीम का खास पोस्ट
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
इस सीजन भी सुपर फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है MI टीम
साल 2024 से मुंबई टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, जहां साल 2024 के सीजन में भी MI टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था। अब इस सीजन भी मुंबई टीम काफी ज्यादा खराब प्रदर्शन कर रही है, IPL 2025 में मुंबई टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं अभी तक। जिसमें से टीम को सिर्फ एक में जीत मिली है और बाकी के चार मैच ये टीम हारी है। जिसके बाद एक बार फिर से हार्दिक सभी के निशाने पर हैं, दूसरे ओर रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चल रहा है।
एक नजर डालते हैं MI टीम के इस वीडियो पर
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)