MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
विश्व के सफलतम कप्तानों में शुमार और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने लीडरशिप स्किल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े मुकाम हासिल किए।
धोनी की ही कप्तानी ने भारत ने दो वर्ल्ड कप (टी20 वर्ल्ड कप 2007, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2013 को अपने नाम किया है। इसके अलावा धोनी की ही कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 टीम पहली बार बनी थी।
तो वहीं मैदान पर धोनी को अपने स्किल और ठंडे दिमाग की वजह से जाना जाता है। क्रिकेट बिरादरी में धोनी को लोग कैप्टन कूल के नाम से जानते है। दूसरी ओर, धोनी ने लीडरशिप को लेकर Single.ID द्वारा आयोजित द्वारा एक इवेंट में बड़ा बयान दिया है।
एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इस इवेंट में धोनी ने न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार कहा- वफादारी का सम्मान जैसी चीज से बहुत बड़ा संबंध है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, जब तक सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी आपका सम्मान नहीं करते, तब तक वह वफादारी हासिल करना मुश्किल है। यह सच में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं न कि इस बारे में कि क्या आप बोल रहे हैं। भले ही आप कुछ ना बोलें लेकिन आपका वर्ताव आपको वह सम्मान दिला सकता है।
धोनी ने आगे कहा- मुझे लगता है कि सम्मान कमाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कुर्सी या किसी पद के साथ नहीं आता है। यह आपके वर्ताव के साथ आता है। लोग कई बार असुरक्षित महूसस करते है। कभी-कभी टीम आप पर विश्वास करती है, लेकिन आप वो पहले व्यक्ति होंगे, जो खुद पर विश्वास नहीं करेंगे।
सरल शब्दों में कहें तो सम्मान पाने की कोशिश ना करें, बल्कि इसे हासिल करें। क्योंकि यह काफी स्वभाविक है। एक बार आप में वह वफादारी आ गई तो प्रदर्शन उसका अनुसरण करेगा।