Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका..! आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे Ben Stokes, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप

Ben Stokes (Photo Source: X/Twitter)

Ben Stokes: ICC ODI World Cup 2023 ने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। इस टूर्नामेंट के बाद अब फैंस की सारी नजरें दुनिया के सबसे बहुचर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल पर टिकी हुई है। आगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट रविवार (26 नवंबर) तक सौंपनी होगी। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात देते हुए पांचवें आईपीएल खिताब पर कब्जा किया था।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) CSK का हिस्सा थे, लेकिन वह चोट के चलते ज्यादा मैच खेल नहीं पाए। इस वक्त बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है वर्कलोड को मैनेज करने के चलते वह आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं।

घुटने की सर्जरी करवाएंगे Ben Stokes

वर्ल्ड कप 2023 के समापन के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने खुलासा किया है कि वह घुटने की सर्जरी करवाएंगे। जिसे वो लंबे समय से टाल रहे थे। बेन स्टोक्स की वापसी उनके रिहैब प्रोग्रेस के आधार पर ही तय की जाएगी। अगर आगामी आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स बेन स्टोक्स को रिलीज ना करने का फैसला लेती है, तो उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के आखिरी मैच के बाद बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने कहा था, ‘मैंने खुद को जल्दी ठीक होने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए क्रिकेट से दूर बहुत मेहनत की है। क्रिसमस और सब कुछ आने के साथ मेरे लिए जरूरी बात यह है कि इस घुटने को सही किया जाए और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हुआ जाए।’

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। लेकिन बाएं घुटने में चोट के चलते वह सिर्फ दो मैच खेल पाए। दो मैचों में स्टोक्स ने मात्र 15 रन बनाए और एक ओवर गेंदबाजी की। हालांकि चोट से जूझने के बाद बेन स्टोक्स ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। 6 मैचों में बेन स्टोक्स ने 50.66 के औसत 304 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

আরো ताजा खबर

अबू धाबी में NBA मैच के दौरान रोहित शर्मा ने Iker Casillas और Abdu Rozik के साथ खिंचाई फोटो

Rohit Sharma and Abdu Rozik (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पत्नी रितिका सजदेह के साथ, हाल में ही...

IND vs BAN, 1st T20I Match Prediction: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच कौन जीतेगा?

IND vs BAN (Photo Source: Getty Images)IND vs BAN, 1st T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू): भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच...

Video: NBA Abu Dhabi Games में बड़े सितारों के साथ दिखाई दिए रोहित शर्मा, फैंस बोले- Legends लोगों का गेट टुगेदर

Rohit Sharma (Source X) (1)क्रिकेट के हिटमैन कहे जाने वाले टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट के अलावा अन्य खेल भी देखना हमेशा पसंद है।...

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 की भारत की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Team India (Pic Source-X)टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला...