BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

क्या शादी से बदलेगी सरफराज खान की किस्मत? फैंस को अचानक दिया जीवन की नई पारी का सरप्राइज

#image_title

Sarfaraz Khan (Pic Source-Twitter)

मुंबई टीम के युवा खिलाड़ी सरफराज खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की एक लड़की से शादी की।

बता दें, तमाम फैंस को सरफराज खान ने यह शानदार तोहफा दिया है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सरफराज खान ने अपनी शादी की खबर खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी।

यह भी पढ़े: WI vs IND: दूसरे टी-20 मुकाबले में चला तिलक वर्मा का बल्ला, खेली 51 रनों की जबरदस्त पारी

सरफराज खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर साझा की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘Alhamduillah Married’

यह रहा सरफराज खान का पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

क्रिकेट जगत के कई लोगों ने सरफराज खान को उनकी शादी पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बता दें, पिछले काफी समय से सरफराज खान काफी अच्छे फॉर्म में रहे हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। लाल गेंद फॉर्मेट में वो काफी समय से मुंबई के लिए रन बना रहे हैं। तमाम लोगों ने इस चीज की जमकर आलोचना भी की थी कि आखिर क्यों सरफराज खान को इतने अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है।

हालांकि अब उनके लिए चीज शायद पहले से बेहतर हो जाए। सरफराज खान ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी भाग लिया हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का संस्करण उनके लिए इतना अच्छा नहीं रहा था। PTI के मुताबिक सरफराज खान ने कहा कि, ‘अगर ऊपरवाला चाहेगा तो मैं 1 दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा।’

तमाम लोग इस बात से काफी कुछ नहीं कि सरफराज खान अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़, क्रिस गेल, खलील अहमद सहित कई लोगों ने उन्हें उनकी शादी पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उम्मीद करते हैं कि अब सरफराज खान की किस्मत काफी अच्छी तरह से बदलेगी और बहुत जल्द उनको भारतीय टीम से खेलने का भी मौका मिलेगा।

Exit mobile version