Skip to main content

ताजा खबर

किस्मत का खेल! आईपीएल से हुए थे हैरी ब्रूक बैन, अब इंग्लिश टीम की संभालेंगे कमान

किस्मत का खेल! आईपीएल से हुए थे हैरी ब्रूक बैन, अब इंग्लिश टीम की संभालेंगे कमान

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल चुका है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खराब प्रदर्शन के बाद जोस बटलर ने अचानक कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश में था। अब उन्हें जोस बटलर का रिप्लेसमेंट मिल गया है। नया कप्तान अब टी20 इंटरनेशनल और वनडे में टीम की कमान संभालेगा। ये जिम्मेदारी हैरी ब्रूक को दी गई है।

हैरी ब्रूक का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने इंग्लैंड टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण पारी खेली है। ब्रूक ने इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में न खेलने का फैसला किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उनको 2 साल के लिए आईपीएल से बैन कर दिया था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था। तमाम क्रिकेट फैंस को युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ दिया था और अब हैरी ब्रूक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हैरी ब्रूक को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हैरी ब्रूक के आंकड़ों की बात की जाए तो वे काफी अच्छे हैं। हैरी ब्रूक अब तक इंग्लैंड के लिए 26 वनडे मैच खेलकर 816 रन बना चुके हैं। यहां उनका औसत 34 का है। उन्होंने अब तक एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो वहां उन्होंने 44 मैच खेलकर 798 रन बनाए हैं। वे शतक तो नहीं लगा पाए हैं, लेकिन चार अर्धशतक उनके नाम हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी हैरी ब्रूक का जलवा देखने के लिए मिलता है। वे अब तक 24 टेस्ट खेलकर 2281 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके नाम आठ शतक और 10 अर्धशतक हैं। उन्होंने पाकिस्तान में ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगाया है।

वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में ICC बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैरी ब्रूक ने पिछले साल वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में उप-कप्तान के रूप में काम किया है। उन्होंने बटलर की अनुपस्थिति में पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का नेतृत्व भी किया था, जिसमें उन्होंने शानदार कप्तानी की और उनके नेतृत्व के गुणों की प्रशंसा भी हुई।

अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम इन दोनों ही फॉर्मेट में कैसा प्रदर्शन करती है। पिछले काफी समय से इंग्लैंड टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की चौथी जीत, राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...

फिल साल्ट से लेकर केएल राहुल की बल्लेबाजी तक RCB vs DC मैच के ये रहे टॉप 3 मोमेंट्स

RCB vs DC (Photo Source: Getty)IPL 2025 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली...

RCB vs DC: Play of the Day: केएल राहुल बने दिल्ली के लिए जीत के हीरो, RCB के जबड़े से छीनी जीत

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से...

IPL 2025: दिल्ली की आरसीबी पर 6 विकेट से जीत में जोश हेजलवुड का 15वां ओवर रहा बड़ा टर्निंग पाॅइंट

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X)IPL 2025, RCB vs DC: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 24वां मैच आज 10 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के...