BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

इयान स्मिथ का मानना, मार्टिन गुप्टिल को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया जाए

#image_title

Ian Smith and Martin Guptill (Pic Source-Twitter)

पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ चाहते हैं कि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की योजनाओं में शामिल हो। बता दें, जब से 2022 में रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइन अप में अनुभव की कमी दिखी है। इस समय खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में केन विलियमसन भी चोटिल हो गए हैं और अब न्यूजीलैंड के लिए चीजें और भी खराब हो गई हैं।

इयान स्मिथ चाहते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले मार्टिन गुप्टिल को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले ताकि वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड टीम में अपनी जगह बना सके। बता दें, इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था जिसमें मार्टिन गुप्टिल को शामिल नहीं किया गया था। टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने यह बात पहले ही बता दी थी कि वो अब मार्टिन गुप्टिल से आगे का सोच रहे हैं और इसी वजह से टॉप ऑर्डर में फिन एलन को ज्यादा से ज्यादा मौके मिल रहे हैं।

हालांकि युवा खिलाड़ी को अभी तक जितने भी मौके मिले हैं वो उसे अच्छी तरह से भुना नहीं पाए हैं। स्मिथ ने चयनकर्ताओं से यह अपील की है कि अब उन्हें चीजों को दूसरी तरह से आगे ले जाना चाहिए।

मैं मार्टिन गुप्टिल को अपना समर्थन देना चाहूंगा: इयान स्मिथ

SEN रेडियो के मुताबिक इयान स्मिथ ने कहा कि, ‘मैं यह बात समझ रहा हूं कि चयनकर्ता फिन एलन को लेकर कहां जा रहे हैं लेकिन इसके लिए उन्हें रन भी बनाने जरूरी है। मुझे माफ कीजिए लेकिन अब एलन को अपना फॉर्म दिखाना होगा। मैं अभी भी मार्टिन गुप्टिल का नाम लेना चाहूंगा। क्या उनका समय खत्म हो गया है? क्या अब वो टीम में वापसी नहीं कर सकते? मुझे नहीं पता।’

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि, ‘अगर केन विलियमसन उपलब्ध रहते तो शायद मैं यह बात ना कहता लेकिन अब वो खुद उपलब्ध नहीं है और इसीलिए मैं मार्टिन गुप्टिल के लिए हां कहना चाहूंगा। मेरे पास अब दूसरा विचार आ रहा है क्योंकि फिन ने अभी तक इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मार्टिन गुप्टिल के पास काफी टैलेंट है और काफी अनुभव भी है। वनडे क्रिकेट में चीजें हमेशा काफी अलग होती है। मेरे दोस्त मार्टिन क्रो ने कहा था कि हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलने का मौका दें।’

Exit mobile version