Skip to main content

ताजा खबर

इन दिनों पूरी मौज कर रहे हैं मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी, अगले मैच की नहीं है कोई टेंशन

(Image Credit- Instagram)
Image Credit Instagram

मुंबई इंडियंस का नाम IPL की सबसे सफल टीमों में आता है, लेकिन इस सीजन टीम ने हार के साथ खाता खोला है। लेकिन उसके बाद बी टीम को ज्यादा टेंशन नहीं है, ऐसे में MI टीम के खिलाड़ी पूरी  मौज काट रहे हैं और उसी से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं।

IPL की टेंशन छोड़ Chill कर रही है मुंबई इंडियंस टीम

अपने दूसरे मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी थोड़ा Chill कर रहे हैं, जहां टीम के सभी खिलाड़ी जामनगर में पूरी मौज काट रहे हैं। जिसके कुछ वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखे। इस दौरान MI के खिलाड़ियों ने गो-कार्टिंग के मजे लिए, उसके बाद कुछ खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स भी करते हुए नजर आए इन वीडियो में। वहीं वीडियो के आखिर में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आकाश अम्बानी के साथ दिखे। खिलाड़ियों को आराम देने के लिए MI का मैनेजमेंट समय-समय ये सब करता रहता है।

किस टीम से हारा था मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच?

मुंबई इंडियंस टीम ने IPL 2025 का अपना पहला मैच 23 मार्च को खेला था, इस मैच में MI टीम का सामना CSK से हुआ था। जिसका नतीजा मुंबई टीम के पक्ष में नहीं रहा था, ऐसे में चेन्नई टीम ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। साथ ही एक मैच के बैन के कारण हार्दिक ये मैच नहीं खेल पाए थे और मुंबई टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की मस्ती आप लोग भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

एक नजर डालते हैं MI टीम के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अगला मैच कब है मुंबई इंडियंस टीम का?

*मुंबई इंडियंस टीम अब अपना दूसरा मैच खेलेगी 29 मार्च के दिन।
*इस मुकाबले में MI टीम का सामना होगा गिल की गुजरात टीम से।
*दूसरी ओर गुजरात टीम ने भी हार के साथ किया था टूर्नामेंट का आगाज।
*जहां हाल ही में पंजाब टीम ने गुजरात को अपने पहले ही मैच में दी है मात।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: DC में हुई केएल राहुल की वापसी, टीम ने सोशल मीडिया पर साझा की खास वीडियो

KL Rahul (Pic Source-X)आईपीएल 2025 में धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल की दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी हो गई है। बता दें कि, अपने बच्चे के जन्म की वजह से केएल...

IPL 2025, DC vs SRH Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मैच कौन जीतेगा?

DC vs SRH (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 30 मार्च को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दिल्ली ने अपने पहले मुकाबले...

IPL 2025: GT vs MI: दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में हुए बड़े बदलाव, विल जैक्स की जगह इस धाकड़ स्पिनर की हुई एंट्री

GT vs MI (Pic Source-X)इस समय आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच...

रोहित शर्मा ने T20 में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान...