BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल को किया बदनाम, किसी ने की स्पॉट फिक्सिंग तो किसी के ऊपर लगा मर्डर का चार्ज

#image_title

Navjot Singh Sidhu. (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट को दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में गिना जाता है। इस खेल के तमाम प्रशंसक हैं। क्रिकेट की सबसे अच्छी बात यह है कि इस खेल में तमाम देशों के खिलाड़ी एक दूसरे की इज्जत करते हैं और उन्हें सम्मान भी देते हैं।

कुछ खिलाड़ी ऐसे शांत स्वभाव से और नियम के तहत ही खेलना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो मैदान के अंदर तो काफी शांत रहते हैं लेकिन मैदान के बाहर वो किसी चीज को लेकर अपना आपा खो बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यही नहीं वो गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 11 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें जुर्म करने की वजह से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

1- दनुष्का गुणथिलाका

Danushka Gunathilaka (Image Source: Getty Images)

दनुष्का गुणथिलाका ने श्रीलंका के लिए 2015 में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने अपनी टीम के लिए अभी तक 101 मुकाबले खेले हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी को ही पलट कर रख दिया।

एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने उनके ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बता दें, पहले राउंड के मुकाबले खेलने के बाद वो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया महिला ने उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया तब सिडनी पुलिस ने उन्हें 6 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बेल में बाहर आने की कोशिश की लेकिन उनकी यह मांग खारिज कर दी गई। 11 दिन वो जेल में रहे इसके बाद उनकी एप्लीकेशन को मान लिया गया। हालांकि अभी तक उनके इस मामले को लेकर कोई भी बयान कोर्ट से नहीं आया है। साथ ही इस चीज को लेकर उन्हें खेल के सभी प्रारूपों से सस्पेंड किया गया है।

2- नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu. (Photo Source: Getty Images)

नवजोत सिंह सिद्धू को काफी आक्रमक खिलाड़ियों में गिना जाता है। हालांकि वो काफी गुस्सैल खिलाड़ी भी रहे हैं। अपने खेल के दिनों में उनकी पत्रकारों से भी काफी बहस हुई है। यही नहीं उसे समय के भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से भी उनकी ज्यादा नहीं बनती थी।

हालांकि एक हादसा जिन्होंने उनकी जिंदगी बदल दी वो था 1988 का रोड रेज केस। दिसंबर 1988 में नवजोत सिंह सिद्धू अपने दोस्त रूपेंद्र सिंह संधू के साथ कहीं जा रहे थे जहां उनकी बहस 65 वर्षीय गुरनाम सिंह से हुई। दरअसल यह बहस कार की पार्किंग को लेकर थी। यह बहस इतनी बढ़ गई कि नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरनाम को काफी मारा और उन्हें वही छोड़ दिया।

यही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी गाड़ी की चाबी को भी हटा दिया ताकि उन्हें कोई मेडिकल हेल्प ना मिले। गुरनाम को रिक्शा से लोकल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। नवजोत और उनके दोस्त पर इस चीज का आरोप लगाया गया कि उन्होंने ही गुरनाम को मारा है। मई 2022 में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज को 65 वर्षीय की मौत का दोषी पाया गया और इस अपराध के लिए उन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई।

3- नासिर जमशेद

Nasir Jamshed of Pakistan. (Photo by Richard Huggard/Gallo Images)

नासिर जमशेद पाकिस्तान टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2012-13 सीजन में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी को इस सीरीज में जीत दिलाई थी।

बता दें, नासिर जमशेद ने इस तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में 241 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक भी शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। हालांकि भारत के खिलाफ इस सीरीज के बाद जमशेद का फॉर्म लगातार गिरता रहा और उन्हें पाकिस्तान टीम से भी बाहर कर दिया गया।

पाकिस्तान सुपर लीग के 2017 संस्करण में ब्रिटिश राष्ट्रीय क्राइम एजेंसी ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए नासिर जमशेद को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर यह आरोप लगा था कि इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच में उन्होंने और भी खिलाड़ियों को मैच फिक्स करने के लिए धमकी दी थी। फरवरी 2020 में, मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने उन्हें खेल की पवित्रता को अपमानित करने के लिए 17 महीने जेल की सजा सुनाई। इससे पहले भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने भी इस प्रकरण में भाग लेने के कारण उन पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया था।

4- कुसल मेंडिस

kusal mendis (pic source-twitter)

कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के इस समय के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। कई लोग उनकी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग के फैन है। एशिया कप 2022 सीजन में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी जिसमें कुसल मेंडिस ने 6 मुकाबले में 156 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए थे।

हालांकि एक समय ऐसा भी था जब कुसल मेंडिस के ऊपर बड़ा आरोप लगाया गया था। पनाडुरा पुलिस ने कुसल मेंडिस को एक 64 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया था।

बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बाइसिकल पर था जब मेंडिस ने उन्हें अपनी कार से रौंद दिया। बुजुर्ग व्यक्ति को इसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे के अगले दिन कुसल मेंडिस को दो पर्सनल बेल पर रिलीज कर दिया गया। यह दो बेल 1 मिलियन श्रीलंकन रुपए की थी।

5- इमरान खान

Imran Khan. (Photo by Patrick Eagar/Patrick Eagar Collection via Getty Images)

इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने 1992 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है।

हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाने का फैसला किया। 1996 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई जिसका नाम उन्होंने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ रखा। 22 साल राजनीति में संघर्ष करने के बाद 2018 में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। हालांकि 4 साल देश पर राज करने के बाद उन्हें नो कॉन्फिडेंस वोट के तहत 2022 में इस पद से हटा दिया गया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक अदालत के आदेश के बाद अगस्त 2023 में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान को कोर्ट के आदेश के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। 70 वर्षीय नेता पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी अधिकारियों द्वारा सरकारी अधिकारियों को दिए जाने वाले उपहारों के लिए एक खजाने तोशखाना में रखे गए उपहारों के बारे में जानबूझकर विवरण छिपाया।

6- विनोद कांबली

Vindo Kambli. (Photo by David Munden/Popperfoto/Getty Images)

अपने स्कूल के दिनों में विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर साथ में ही खेला करते थे। हालांकि विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर जितना बड़ा नाम नहीं कर पाए। विनोद कांबली ने 1991 से 2000 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले।

उन्होंने वनडे में 2477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक मौजूद है जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक की बदौलत 1084 रन बनाए। विनोद कांबली का करियर काफी अलग तरीके का था। उनकी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बीच में काफी बहस होती रहती थी। इसके बाद 2011 में उन्होंने मोहम्मद अजहरूद्दीन और बाकी टीम के खिलाड़ियों पर 1996 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल श्रीलंका के खिलाफ मैच में फिक्सिंग का आरोप लगाया।

12 साल बाद विनोद कांबली के ऊपर यह आरोप लगा कि उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रमेश पवार की बीवी तेजस्विनी पवार के ऊपर दारू पीकर गाड़ी चढ़ा दी। विनोद कांबली बाद में बेल पर रिलीज हुए।

7- बेन स्टोक्स

Ben Stokes (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर में कई रिकॉर्ड हासिल किए हैं। वो काफी मजाकिया खिलाड़ी है। हालांकि 2017 में ब्रिस्टल में उनके साथ काफी बुरा हुआ था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी और बेन स्टोक्स को इसलिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया था क्योंकि उन पर ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर लड़ाई को लेकर FIR दर्ज कराई गई थी। बेन स्टोक्स को पूरी रात जेल में बितानी पड़ी। हालांकि कोई सबूत ना मिलने की वजह से उन्हें अगले दिन रिहा कर दिया गया।

अगस्त 2018 में बेन स्टोक्स कि इस बात को माना गया कि उन्होंने अपने बचाव में दूसरे को मारा था। बेन स्टोक्स ने यह बात खुद बोली की सेल्फ डिफेंस में उन्होंने दूसरे व्यक्ति पर हाथ उठाया था।

8- वसीम अकरम

Former Pakistan cricketer Wasim Akram. (Photo credit JUSTIN TALLIS/AFP/Getty Images)

वसीम अकरम ने पाकिस्तान की ओर से 1984 से 2003 तक कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वसीम अकरम ने 460 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 900 से ज्यादा विकेट हासिल किए।

हालांकि वसीम अकरम का क्रिकेटिंग करियर भी काफी विवादित रहा। उनके ऊपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया गया था। 1993 में जब पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज का दौरा किया तो वसीम को ग्रेनेडा में एक समुद्र तट पर नियंत्रित ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उनके साथ पाकिस्तान टीम के और भी खिलाड़ी मौजूद थे। अक्टूबर 2022 में वसीम अकरम ने इस बात का खुलासा खुद किया कि अपने क्रिकेटिंग करियर के अंत में वो Cocaine का उपयोग करते थे।

9- वेन पार्नेल

Wayne Parnell. (Photo Source: Getty Images)

वेन पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 2011 से 2013 की 1 तक उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से 18 मुकाबलों में 20 विकेट झटके।

अप्रैल-मई 2012 में वेन पार्नेल भारत में ही थे। मई महीने में मुंबई पुलिस ने जुहू में एक रेव पार्टी पर Raid की जिसमें वेन पार्नेल और राहुल शर्मा ड्रग का उपयोग करने के लिए पकड़े गए। हालांकि इन दोनों को ही बाद में बेल पर रिलीज कर दिया गया। दोनों खिलाड़ियों का यही कहना था कि उन्होंने पार्टी में किसी भी तरीके का ड्रग नहीं लिया है।

हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों को ड्रग का उपयोग करने के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया। मार्च 2013 में मुंबई पुलिस ने एक चार्जशीट दायर की जिसमें उन्हें वांछित आरोपी घोषित किया गया।

10- मोहम्मद आमिर

LONDON, ENGLAND – MAY 07: Mohammad Amir of Pakistan at The Kia Oval on May 07, 2019 in London, England. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

मोहम्मद आमिर 17 साल की उम्र में पाकिस्तान टीम की ओर से डेब्यू करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने धमाकेदार केंद्र भी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। टी-20 वर्ल्ड कप 2009 और चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में उन्होंने धमाकेदार गेंदबाजी की और सभी का दिल जीता। मोहम्मद आमिर का सफर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा चल रहा था लेकिन चीजें तब बदली जब उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ 2010 में इंग्लैंड का दौरा किया।

इंग्लैंड में उनके पक्ष के अभियान के दौरान एक ब्रिटिश टैबलॉयड ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया जिसके बाद मजहर मजीद नाम के एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया गया। मजहर ने दावा किया कि उसने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ को भारी रकम दी थी।

इसकी एक वीडियो भी सामने आई जिसके बाद मोहम्मद आमिर और उनके टीम के साथी मोहम्मद आसिफ और उस समय के पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट को गिरफ्तार कर लिया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनके ऊपर 5 साल का बैन लगाया।

11- मोहम्मद आसिफ

Mohammad Asif. (Photo by Hamish Blair/Getty Images)

2010 में अगर मोहम्मद आसिफ ने स्पॉट फिक्सिंग ना की होती तो वो भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार किए जाते। उन्होंने 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मोहम्मद आमिर के साथ इंग्लैंड के खिलाफ नो बॉल फेंकी थी।

मोहम्मद आमिर के साथ उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। मजहर मजीद नाम के सट्टेबाज ने उन्हें ऐसा करने के लिए भारी रकम दी थी। जैसे ही स्टिंग फुटेज सामने आई स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने उनको मोहम्मद आमिर और सलमान बट को गिरफ्तार कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनके ऊपर 7 साल के बैन का भारी जुर्माना लगाया। इसके बाद मोहम्मद आसिफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए।

Exit mobile version