BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

आईपीएल 2023: SRH को लगा बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर ने बिगाड़े हैदराबाद के सारे काज

#image_title

Washington Sundar. (Image Source: BCCI-IPL)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में संघर्ष कर रही है, और अब फ्रेंचाइजी की मुश्किलें और बढ़ने वाली है, क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर शेष टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जारी आईपीएल 2023 में अपने सात मैचों में केवल दो जीते हैं, और अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उनकी हालिया हार के बाद फ्रेंचाइजी को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जारी आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इस झटके की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से 27 अप्रैल को दी है।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया कि वाशिंगटन सुंदर कब और कैसे चोटिल हुए हैं। SRH ने ट्विटर पर लिखा: ‘वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम आपके जल्द स्वस्थ और फिट होने की कामना करते हैं, वाशी।’

यहां देखिए SRH की ट्विटर पोस्ट

🚨 INJURY UPDATE 🚨

Washington Sundar has been ruled out of the IPL 2023 due to a hamstring injury.

Speedy recovery, Washi 🧡 pic.twitter.com/P82b0d2uY3

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 27, 2023

हैदराबाद का जारी आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 29 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। हालांकि, सुंदर इस सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं थे, क्योंकि उन्होंने SRH के लिए सात मैचों 60 रन बनाए और केवल तीन विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण पिछले सीजन के भी काफी मैचों से चूक गए थे।

यहां देखिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आईपीएल 2023 के लिए फुल स्क्वॉड –

अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन, अनमोलप्रीत सिंह।

Exit mobile version