
MS Dhoni (Pic Source-X)
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लोगों की तस्वीर लेते हुए देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी ने जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस इवेंट की लगातार तस्वीरें अपने मोबाइल से क्लिक की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर खींच रहे हैं और पीछे से आकाश अंबानी उन्हें माही भाई करके बुला रहे है। महेंद्र सिंह धोनी को इस पूरे इवेंट के दौरान काफी अच्छे मूड में देखा गया।
यह रही वीडियो:
Mahi Bhai is the favourite for everyone. 😀👌 pic.twitter.com/TeBNOCJ4i3
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 17, 2024
बता दें, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के सेरेमनी में क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को बुलाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस शादी में कई लोग आए हुए थे। हार्दिक पांड्या सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को इस इवेंट में जमकर डांस करते हुए देखा गया। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई अभिनेताओं और अभिनेत्री को भी इस शादी की सेरेमनी का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।
महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी और टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अब महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। तमाम क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
T20 World Cup 2026 के लिए नया उपकप्तान! पूर्व भारतीय का सेलेक्शन से पहले चौंकाने वाला बयान
मुंबई में 20 दिसंबर को चुनी जाएगी भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम, सामने आई बड़ी खबर!
IND vs SA 2025: ‘गौतम गंभीर कोच नहीं हैं’ – बढ़ते दबाव के बीच कपिल देव का सख्त बयान
IND vs SA 2025: चोटिल शुभमन गिल भारत के साथ अहमदाबाद पहुंचे, 5वें T20I में खेलना मुश्किल

