Dattajiro Krishnarao Gaekwad (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीरो कृष्णराव गायकवाड़ (Dattajiro Krishnarao Gaekwad) जिनका उपनाम डीके गायकवाड़ था, उनका 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गौरतलब उन्होंने 13 फरवरी, मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली।
तो वहीं गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए ना सिर्फ खेले, बल्कि उन्हें कप्तानी करने का भी मौका मिला। तो वहीं डीके ने 1957-58 रणजी ट्राॅफी सीजन में अपनी कप्तानी में बड़ौदा को चैंपियन भी बनाया था। कप्तानी के डेब्यू सीजन में गायकवाड़ ने शानदार लीडरशिप स्किल दिखाए थे।
तो वहीं साल 2016 में दीपक सौधान के निधन के बाद डीके गायकवाड़ भारत के सबसे पुराने जीवित क्रिकेटर थे, जो फिलहाल अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। गायकवाड़ के निधन के बाद अब सीडी गोपीनाथ भारत के जीवित सबसे अधिक उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।