Skip to main content

ताजा खबर

एडम गिलक्रिस्ट ने एमएस धोनी को अपने से ऊपर इतिहास का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना, देखें वायरल वीडियो 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

दुनिया में जब भी क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपरों के बारे में बात की जाएगी, तो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का नाम आगे वाली पंक्ति में होगा। साथ ही आपको बता दें कि अपने खेल के दिनों में धोनी गिलक्रिस्ट को ही अपना आइडल विकेटकीपर मानते थे।

हालांकि, अब एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में गिलक्रिस्ट खुद के ऊपर सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को चुनते हैं। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें एडम गिलक्रिस्ट की यह वीडियो

MS DHONI – THE GOAT 🐐

Adam Gilchrist picks MS Dhoni over himself as the best Wicket-keeper in Cricket history.pic.twitter.com/G1ifxfMk0I

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2024

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं धोनी

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन व आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनाया है।

तो वहीं साल 2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने कप्तानी युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, और पिछले आईपीएल में वह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा आईपीएल रिटेंशन नियमों में बदलाव की गुंजाइश भी बनी हुई है।

धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 264 आईपीएल मैचों में 5243 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, बढ़ी हार्दिक पांड्या की टेंशन

Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL) टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी में अभी कुछ समय लग सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट्स...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? पूर्व क्रिकेटर ने अपने इस बयान से मचाई सनसनी

Virat Kohli And Rohit (Image Credit- Getty Images) भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद...

IND vs NZ: Head to Head Record: भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट...

08 मार्च, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Photo Source: X/Getty 1) WPL 2025: हरलीन देओल ने खेली धुआंधार मैच विनिंग पारी, गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की दर्ज आज यानी 7 मार्च को महिला...