Skip to main content

ताजा खबर

LSG vs MI Head to Head Records: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs MI Head to Head Records: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन 3-3 मुकाबले खेले हैं। दोनों ही टीमों को तीन में से एक में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ इस वक्त पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस टेबल पर 5वें नंबर है।

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो वहां लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 5 बार लखनऊ को जीत मिली है वहीं सिर्फ एक बार मुंबई इंडियंस ने जीत का स्वाद चखा है।

यह भी पढ़े:- LSG vs MI Dream11 Prediction, मैच-16, प्लेइंग XI

LSG vs MI Head to Head Records: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

मैच 06
लखनऊ 05
मुंबई 01
टाई 00
नो रिजल्ट 00

लखनऊ और मुंबई आखिरी बार IPL 2024 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुई थी। वहां दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। उस मुकाबल में दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने उस मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे।

LSG vs MI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान, आकाश दीप, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहसिन खान, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, एडन मार्करम, शमार जोसेफ, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रित्जके, अर्शिन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह

আরো ताजा खबर

25 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Photo Source: X)1. IPL 2025: अपने घर में हार का सिलसिला RCB ने तोड़ा, जोश हेजलवुड की धुआंधार गेंदबाजी स्पेल की वजह से RR को दी मात...

ICC टूर्नामेंट्स में अब नहीं होगा India vs Pakistan मैच..! BCCI ने लिया बड़ा फैसला

IND vs PAK (Photo Source: Getty Images)जम्मू-कश्मीर के पहलागाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश गुस्से में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अब और ज्यादा...

IPL 2025: RCB के खिलाफ मैच में RR की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव, इस घातक तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

Rajasthan Royals (Photo Source: Getty Images)इस समय आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए...

IPL 2025: क्या इससे पहले कभी चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर सीजन का अंत किया है, जानें यहां

IPL 2025, LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X)रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से नौ विकेट से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इंडियन प्रीमियर लीग...