Skip to main content

ताजा खबर

Ashwani Kumar: कौन है ये मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सनसनी, जिसने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास

Ashwani Kumar: कौन है ये मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी सनसनी, जिसने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास

Ashwini Kumar (Photo Source: IPL/BCCI)

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ के मैच में उन्हें प्लेइंग XI में मौका दिया। अश्वनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया।

अश्वनी ने रहाणे को वाइड थर्ड मैन पर फंसाया, जहां तिलक वर्मा ने गेंद को दो बार टपकाने के बाद कैच पूरा किया। इस तरह अश्वनी उन खास गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने अपने IPL डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट लिया। अश्वनी कुमार अपने करियर के पहले ही ओवर में दो विकेट ले लेते। वह वेंकटेश अय्यर को भी आउट कर देते लेकिन मिचेल सेंटनर ने मुश्किल कैच गिरा दिया।

पावरप्ले में मुंबई ने अश्वनी को सिर्फ एक ही ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिया। इसमें उन्होंने 8 रन खर्च किए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले में उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया। दूसरे ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर अश्वनी ने क्विंटन डी कॉक का शानदार कैच भी लपका। उनके इस शानदार गेंदबाजी को देखने के बाद हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

कौन हैं अश्वनी कुमार?

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी बाउंसर बहुत खतरनाक होती है। वे अपनी गति में बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास एक अच्छी वाइड यॉर्कर भी है। उन्होंने 2024 में शेर ए पंजाब T20 ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया था। उन्होंने अपनी अच्छी डेथ बॉलिंग से कई मैच विनिंग प्रदर्शन किया था।

अश्वनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने चार मैचों में 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा, अश्वनी ने पंजाब के लिए दो फर्स्ट-क्लास और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। उन्हें 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 30 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: अगर जीतना है कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच तो चेन्नई सुपर किंग्स को करने पड़ेंगे तीन महत्वपूर्ण बदलाव

Chennai Super Kings (Photo Source: Getty)आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने काफी खराब क्रिकेट खेला है और यही वजह है कि...

IPL 2025: तुषार पांडे के खिलाफ साई सुदर्शन ने खेला बेहतरीन स्कूप शाॅट, देखें वीडियो 

Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच आज 9 अप्रैल को जारी आईपीएल 2025 का 23वां मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस...

IPL 2025: जारी सीजन में गुजरात टाइटंस की लगातार चौथी जीत, राजस्थान राॅयल्स को 58 रनों से हराया

GT vs RR (Image Credit- Twitter/IPL)IPL 2025, GT vs RR: गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 23वां मैच आज 9 अप्रैल, बुधवार को अहमदाबाद के...

GT vs RR Best Memes: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

GT vs RR (Image Credit- Twitter/IPL)आईपीएल 2025 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया और टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की। पहले...