Skip to main content

ताजा खबर

19 रन बनाते ही धोनी ध्वस्त कर देंगे रैना का ये रिकॉर्ड, माही के नाम जुड़ेगा ये कीर्तिमान

19 रन बनाते ही धोनी ध्वस्त कर देंगे रैना का ये रिकॉर्ड, माही के नाम जुड़ेगा ये कीर्तिमान

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 2025 सीजन में  रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में खेलने के लिए तैयार है। सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करने वाली है। सीजन के पहले मैच में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें एमएस धोनी पर रहेंगी। धोनी 19 रन बनाते ही आईपीएल में इतिहास रच देंगे। वह मिस्टर कूल सुरेश रैना का रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।

MI के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं एमएस धोनी

एमएस धोनी 43 साल की उम्र में इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह सीएसके के सबसे सफल बल्लेबाज बनने से केवल 19 रन दूर हैं। इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन सुरेश रैना के नाम हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई के लिए 4687 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिनके नाम 4669 रन हैं।

अगर आज एमएस धोनी 19 रन बना लेते हैं तो वह सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी ने सीएसके के लिए अब तक 22 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। अगर धोनी मुंबई के खिलाफ होने वाले पहले मैच में ही 19 रन बना लेंगे तो वह नया कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे।

आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं एमएस धोनी

43 साल की उम्र में अपने आप को फिट रखते हुए सीएसके जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं है। इस उम्र में भी माही टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 264 आईपीएल मैच में 39.12 की औसत के साथ 5243 रन बनाए हैं।

माही ने पिछले सीजन भी सीएसके के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 53.66 की शानदार औसत के साथ 14 मैचों की 11 पारियों में 161 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन डेथ ओवर में शानदार बल्लेबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: 3 बदलाव जो चेन्नई को अपने अगले मैच से पहले करने की जरूरत है

Chennai Super Kings (Photo Source: Getty)आईपीएल के 18वें संस्करण में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले...

MI vs KKR टॉस अपडेट: मुंबई इंडियंस की टीम में ये खिलाड़ी करेगा डेब्यू, KKR में हुई इस धाकड़ प्लेयर की वापसी

MI vs KKRIPL 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस पहली बार...

फैन्स का दिल जीतने वाली RCB से आई बड़ी खबर, मैदान के बाद इंस्टा पर भी इस टीम ने CSK को पछाड़ा

(Image Credit- Instagram)कई टीमें आज तक IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है, जिसमें से एक नाम RCB टीम का भी है। हर साल ये टीम फैन्स का...

31 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

RR vs CSK (Photo Source: IPL)1) IPL 2025: रियान पराग पर लगा भारी जुर्माना, CSK के खिलाफ कर दी ऐसी गलती आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने...