Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: क्या MS Dhoni पूरे आईपीएल सीजन के लिए फिट होंगे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

IPL 2025: क्या MS Dhoni पूरे आईपीएल सीजन के लिए फिट होंगे, यहां जाने क्या है पूरा मामला

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। तो वहीं, इस सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने धोनी को बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

अब जब धोनी करीब 1 साल बाद फिर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं, तो फैंस उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगा रहे हैं कि क्या वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं?

धोनी ने सर्जरी के बाद की थी वापसी

गौरतलब है कि आने वाले जुलाई 7 को धोनी 44 साल के हो जाएंगे। तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने के बाद, धोनी ने जून 2023 में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। हालांकि, इसके बावजूद वह आईपीएल 2024 में ना सिर्फ खेले, बल्कि बल्ले से भी कुछ आकर्षक पारियां खेलीं। पिछले आईपीएल सीजन धोनी का औसत 53.67 और स्ट्राइक रेट 220.55 का रहा था।

वहीं, अब धोनी आगामी आईपीएल में 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन क्या वह पूरे सीजन के लिए फिट हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक धोनी ने जितने भी प्री सीजन ट्रेनिंग कैप में हिस्सा लिया है, उसमें वह शानदार अंदाज में प्रैक्टिस करते हुए दिखे हैं। साथ ही धोनी ने कुछ शानदार शाॅट्स भी खेले, जिसे देख फैंस को विंटेज धोनी की याद आ गई।

खैर, इंजरी एक क्रिकेट मैच में किसी भी खिलाड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक धोनी की इंजरी को लेकर घबराने जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। धोनी पूरी तरह से फिट हैं और आगामी सीजन में उनके चेन्नई के लिए पूरे लीग मैच खेलने की संभावना है। देखना होगा कि आगामी सीजन में धोनी कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फुल स्क्वाॅड

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

আরো ताजा खबर

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बना मुंबई इंडियंस के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

Gujarat Titans (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025: साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेल गुजरात टाइटंस की जीत में निभाई अहम भूमिका, मुंबई इंडियंस को मिली करारी शिकस्त

Sai Sudharshan (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025, GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के टॉप-3 मोमेंट्स पर डालिए नजर

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी...

IPL 2025 Points Table: गुजरात ने जीत के बाद लगाई लंबी छलांग, लगातार दो हार से MI को हुआ भयंकर नुकसान

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 में 29 मार्च के दिन का महामुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। गुजरात ने इस मैच में...