Skip to main content

ताजा खबर

इस धोखेबाज खिलाड़ी पर BCCI ने लगाया बैन, अब दो साल तक नहीं खेल पाएंगे

इस धोखेबाज खिलाड़ी पर BCCI ने लगाया बैन अब दो साल तक नहीं खेल पाएंगे
Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लेने के कारण इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर दो साल का बैन लगाया गया है। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रूक ने ये फैसला इंग्लैंड के घरेलू सीजन पर फोकस करने के लिए लिया था। इंग्लैंड की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी अगर खुद को उपलब्ध भी बताते हैं तो भी वह आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मेगा नीलामी से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नए नियम का ऐलान किया था, जिसमें एक नियम ये भी था नीलामी में चुने जाने के बाद बाहर जाने वाले खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगेगा।

अब दो साल तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे हैरी ब्रूक

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा, “हैरी ब्रूक, जिन्होंने आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने का फैसला किया है, उन्हें आईपीएल के अगले सीजन में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” नए नियम के मुताबिक अगर कोई भी क्रिकेटर जो नीलामी में खुद का नाम रजिस्टर करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद या सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है तो उसे दो सीजन के लिए टूर्नामेंट और प्लेयर्स की नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

हैरी ब्रूक इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पांच टी20 मैच में 91 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक लगाया है। वनडे में उनके नाम 6 मैचों में सिर्फ 97 रन हैं। इससे पहले हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 में भी हिस्सा नहीं लिया था। परिवारिक कारणों की वजह से टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

हैरी ब्रूक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक सिर्फ एक सीजन खेला है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 11 पारियों में 190 रन बनाए हैं। हैरी ब्रूक ने उस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाया था।

আরো ताजा खबर

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बना मुंबई इंडियंस के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

Gujarat Titans (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025: साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेल गुजरात टाइटंस की जीत में निभाई अहम भूमिका, मुंबई इंडियंस को मिली करारी शिकस्त

Sai Sudharshan (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025, GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के टॉप-3 मोमेंट्स पर डालिए नजर

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी...

IPL 2025 Points Table: गुजरात ने जीत के बाद लगाई लंबी छलांग, लगातार दो हार से MI को हुआ भयंकर नुकसान

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 में 29 मार्च के दिन का महामुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। गुजरात ने इस मैच में...