Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: तीन खिलाड़ी जो हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में ले सकते हैं

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook Image Credit Twitter X

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कुछ टीमों को बड़ा झटका लगा है। उनके महत्वपूर्ण खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भाग नहीं ले पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो शानदार‌ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आगामी सीजन से पहले अपना नाम टूर्नामेंट से हटा दिया है। हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय इंग्लैंड टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं और यही वजह है कि उन्हें इस आगामी टूर्नामेंट में भाग लेते हुए देखा नहीं जाएगा। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन खिलाड़ियों के बारे में जो दिल्ली कैपिटल्स में हैरी ब्रूक की जगह ले सकते हैं।

1- डेवाल्ड ब्रेविस

Dewald Brevis (Image Source: BCCI-IPL)
Dewald Brevis Image Source BCCI IPL

डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका के टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अभी तक धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। डेवाल्ड ब्रेविस इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग ले चुके हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर मेगा नीलामी में वह अनसोल्ड गए थे।

डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं उन्होंने SA20 में भी अपनी छाप छोड़ी है।

2- मैथ्यू शॉर्ट

Matthew Short (Pic Source-X)
Matthew Short Pic Source X

मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। मैथ्यू शॉर्ट टीम की ओपनिंग भी कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में भी आकर आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया था लेकिन अब आगामी सीजन में उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने टी20 फॉर्मेट में 160 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए है जबकि उनके नाम 7 विकेट भी है।

3- सरफराज खान

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan Image Credit Instagram

भारतीय घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। भले ही आईपीएल में उनका रिकॉर्ड इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सरफराज खान को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भी भूमिका अच्छी तरह से निभा सकते हैं और फिनिशर का काम भी कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

GT vs MI, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बना मुंबई इंडियंस के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

Gujarat Titans (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025: साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेल गुजरात टाइटंस की जीत में निभाई अहम भूमिका, मुंबई इंडियंस को मिली करारी शिकस्त

Sai Sudharshan (Pic Source-X)आज यानी 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मैच को गुजरात...

IPL 2025, GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के टॉप-3 मोमेंट्स पर डालिए नजर

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से करारी शिकस्त दी। गुजरात ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी...

IPL 2025 Points Table: गुजरात ने जीत के बाद लगाई लंबी छलांग, लगातार दो हार से MI को हुआ भयंकर नुकसान

GT vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2025 में 29 मार्च के दिन का महामुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। गुजरात ने इस मैच में...