Skip to main content

ताजा खबर

यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है: वनडे सीरीज को जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सोशल मीडिया पर हुआ था जमकर वायरल

यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है: वनडे सीरीज को जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान सोशल मीडिया पर हुआ था जमकर वायरल

Team India (Pic Source-X)

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 को अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल खेलते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज को भी अपने नाम किया था। इस त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मैच खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि यह जीत टी20 वर्ल्ड कप 2007 की जीत से भी बड़ी है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि, ‘यह जीत वर्ल्ड टी20 से भी बढ़कर है।’

यह रही वीडियो:

टीम इंडिया ने 2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 6 विकेट से हराया था। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की ओर से पहले फाइनल में 117* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। उनकी इसी पारी की वजह से टीम इंडिया ने 46 ओवर के भीतर 240 रन को चेज कर लिया था। सचिन तेंदुलकर के अलावा रोहित शर्मा ने 66 रन का योगदान दिया था।

दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन में पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए। इस मैच में भी सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 91 रन बनाए थे जिसमें सात चौके भी शामिल थे। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 249 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया की ओर से प्रवीण कुमार ने 46 रन देकर चार विकेट झटके थे जबकि इरफान पठान और एस श्रीसंत ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को भी अपने नाम किया था। यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2025: DC vs RR, मैच-32 इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों...

IPL 2025: धोनी ने आईपीएल के नए रोबोटिक डाॅग को बीच मैदान किया उल्टा, देखें वायरल वीडियो 

IPL 2025, LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2025 का 30वां मैच खेला गया। बता दें कि इस...

DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 50.92 का है केएल राहुल का औसत, जानिए उनके आंकड़ों के बारे में यहां-

KL Rahul (Photo Source: Getty Images) आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना होगा। यह मैच 16 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

IPL 2025, DC vs RR Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

DC vs RR Match Prediction (Image Credit- Twitter X)DC vs RR Match Prediction: आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों...