
PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)
Updated WTC Points Table after PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांचवें दिन खत्म हुआ। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट खोकर 448 रन पर घोषित कर दी थी। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए। सभी को लगा की यह मैच ड्रा होगा, लेकिन मैच ने दूसरी पारी में पलटी मारी जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान की टीम को 146 रन पर ऑल आउट कर दिया।
उसके बाद बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 30 रनों की जरूरत थी। उन्होंने बिना विकेट खोए लक्ष्य को हासिल किया और 10 विकेट से जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा फायदा हुआ है।
PAK vs BAN पहले टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हुआ उलटफेर
बांग्लादेश ने पांच मैचों में दो जीत के साथ WTC अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने 5 मैचों में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल किया और 40% PTC के साथ पॉइंट्स टेबल में बैठे हैं।
वहीं, पाकिस्तान की टीम छह से गिरकर सीधे आठवें स्थान पर आ गई है। उन्होंने 6 मैचों में 2 मुकाबलों में ही जीत हासिल की है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल है।
इंग्लैंड ने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर टॉप 4 स्थान हासिल किया है। बता दें कि, अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा।
Updated WTC Points Table after PAK vs BAN 1st Test
WTC 2023-25 अंक तालिका
| रैंक | टीमें | मैच | जीत | हार | ड्रा | डेड | अंक | पीटीसी |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | भारत | 9 | 6 | 2 | 1 | 2 | 74 | 68.52 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 10 | 90 | 62.50 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 3 | 3 | 0 | 0 | 36 | 50.00 |
| 4 | इंग्लैंड | 14 | 7 | 6 | 1 | 19 | 69 | 41.07 |
| 5 | श्रीलंका | 5 | 2 | 3 | 0 | 2 | 24 | 40.00 |
| 6 | बांग्लादेश | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 24 | 40.00 |
| 7 | दक्षिण अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 1 | 28 | 38.89 |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 2 | 22 | 30.56 |
| 9 | वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 0 | 20 | 18.52 |
T20 World Cup 2026 के लिए नया उपकप्तान! पूर्व भारतीय का सेलेक्शन से पहले चौंकाने वाला बयान
मुंबई में 20 दिसंबर को चुनी जाएगी भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम, सामने आई बड़ी खबर!
IND vs SA 2025: ‘गौतम गंभीर कोच नहीं हैं’ – बढ़ते दबाव के बीच कपिल देव का सख्त बयान
IND vs SA 2025: चोटिल शुभमन गिल भारत के साथ अहमदाबाद पहुंचे, 5वें T20I में खेलना मुश्किल

